फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pension is our right

कर्मचारियों-शिक्षकाें का प्रदर्शन- पेंशन हमारा हक

Thu, 30 Aug 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Aug 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
pension is our right
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर धरना जारी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए विकास भवन गेट पर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों ने कहा कि पेंशन हमारा अधिकार है। हक हासिल होने तक संघर्ष जारी रहेगा। 31 अगस्त को भी आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप पाल की अध्यक्षता एवं अंबिका देवी यादव की अगुवाई में विभिन्न विभागों के कर्मचारी व शिक्षक कार्य बहिष्कार करते हुए विकास भवन पर एकत्र हुए। वक्ताओं ने नई पेंशन स्कीम को कर्मचारी हितों के विपरीत बताते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था की वकालत की।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो आगे और कड़ा संघर्ष किया जाएगा। कार्य बहिष्कार व धरना में रामभजन यादव, गंगा प्रसाद यादव, दीनानाथ उपाध्याय, अनिल कुमार मिश्र, रामशरण यादव, सुभाषचंद्र यादव, शिवानंद मिश्र, मुहम्मद आजम, मेराज अहमद, सोएब अहमद, हेमंत कुमार, उपेंद्र तिवारी, वीपी सिंह, भुलई प्रसाद, नरेंद्र कुमार, परमहंस गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में एचआरपीजी कालेज में भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इसमें ज्योति मंजुल वर्मा आदि शामिल रहे। एचआर इंटर कालेज खलीलाबाद के शिक्षकों ने भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। कलमबंद हड़ताल पर रहे माध्यमिक शिक्षक तहसीलों पर धरने में शामिल हुए।

संघ के मंडलीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों को कर्मचारी हितों की रक्षा करनी होगी। इस दौरान गोपाल जी सिंह, अफजल खान, जितेंद्र कुमार, गिरिजानंद यादव, मोहिबुल्लाह, यूनुस अख्तर, जय प्रकाश, कलीमुल्लाह, अब्दुल मुद्दसिर खान, अनिल भास्कर, सुनील मिश्र, राम कैलाश जायसवाल, गौरव यादव आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने भी कलेक्ट्रेट पर धरना देकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष अभय कुमार चौधरी, महामंत्री बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, अब्दुल कयूम, ठाकुर प्रसाद, कमलेश मिश्र, धर्मेंद्र, रघुवर प्रसाद, अशोक निगम, सुधीर श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, बालेंद्र, फैयाज, अरशद, उदयभान, सैयद नफीसुल हसन, नौशाद अहमद, सुशील पांडेय आदि उपस्थित रहे।


मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील कार्यालय पर मंच के तहसील संयोजक अजयनाथ मिश्र के नेतृत्व में धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। हर कर्मचारी के बुढ़ापे का सहारा पेंशन है पर, सरकार इसे छीनकर हमारे साथ अन्याय कर रही है। इस दौरान दयाराम तिलवारी, अमरेंद्र सिंह टिंकू, गोपाल जी सिंह, कुमारी शिल्पी, श्रुति वर्मा, लालचंद्र, मुरलीधर शर्मा, परशुराम यादव, वृजेश सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed