फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   student union election completed

एचआरपीजी छात्रसंघ: अंशुमान अध्यक्ष, नवीन बने महामंत्री

Thu, 30 Aug 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
student union election completed
विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य ने दिलाई शपथ, पुलिस सुरक्षा में भेजा गया घर। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव का परिणाम देर शाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर अंशुमान सिंह, महामंत्री पद पर नवीन चंद शुक्ल, उपाध्यक्ष पद पर मनीष पांडेय, पुस्तकालय मंत्री पद पर संस्कार मिश्र और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अनुुराग उपाध्याय निर्वाचित घोषित हुए है। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ डीएन पांडेय ने प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में सभी विजयी प्रत्याशियों को उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंशुमान सिंह को 409 मत मिला जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी दिलशाद खान को 355 मत मिला। अंशुुमान सिंह 54 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनीष पांडेय को 635 मत मिल जबकि उनके निकटतम विशाल सिंह को 428 मत मिला। मनीष पांडेय 207 मत से उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन


महामंत्री पद के प्रत्याशी नवीन चंद शुक्ल को 432 मत मिले। जबकि राजेंद्र प्रसाद को 381 मत मिला। नवीन चंद्र शुक्ल 51 मतों से विजयी हुए। इसी तरह से पुस्तकालय मंत्री के पद पर संस्कार मिश्र को 867 मत और दिव्यांशु पाठक को 702 मत मिला। संस्कार मिश्र 165 मतों से विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के पद पर अनुराग उपाध्याय को 157 मत और इंजमामुल हक को 79 मत मिला। अनुराग उपाध्याय 78 मतों से चुनाव जीते। प्राचार्य डॉ. डीएन पांडेय ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देने के बाद शपथ दिलाई। सीओ रमेश कुमार और कोतवाल सुधीर सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को अपने वाहन से घरों तक पहुंचाया। विजयी प्रत्याशियो के समर्थकों ने शहर में जुलूस निकाल कर खुशी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed