फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   17 school gave notice

सूचना न देने पर 17 विद्यालयों को नोटिस

Wed, 23 Feb 2022 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
17 school gave notice
सूचना न देने पर 17 विद्यालयों को नोटिस
विज्ञापन

- विद्यालय से संबंधित सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर करनी थी अपलोड
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जिले के 17 विद्यालयों ने सूचना नहीं अपलोड किया। जिस पर नाराजगी जताते हुए डीआईओएस ने इन विद्यालयों को नोटिस जारी किया और 24 तक सूचना न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 34 सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में नवनियुक्त शिक्षकों की सूचना, सेवानिवृत्त शिक्षकों की सूचना, रिक्त पदों की सूचना आदि अपलोड किया जाना था। इसके साथ ही प्रत्येक माह की 25 तारीख को पोर्टल पर भी विद्यालय से संबंधित सूचना अपलोड की जानी चाहिए। यह सूचना 21 फरवरी तक देनी थी। जिले में 17 विद्यालयों ने सूचना भेजी है, जबकि 17 विद्यालयों ने सूचना नहीं भेजी है। इन विद्यालयों को 24 फरवरी की शाम तक सूचनाओं को पोर्टल पर अपलोड कराते हुए उसकी सूचना की हार्ड कापी कार्यालय को भी उपलब्ध कराएंगे। जिससे कि सूचना का सत्यापन कराया जा सके। सूचना में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों का वेतन भी रोका जा सकता है। इसकी जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed