फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   17 Gram Panchayats in Semariyawan applied for the Chief Minister's Panchayat Award.

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए 17 ग्राम पंचायतों ने किया आवेदन

Mon, 03 Aug 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
17 Gram Panchayats in Semariyawan applied for the Chief Minister's Panchayat Award.
सेमरियावां। बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार में पहला स्थान पाने पर 35 लाख रुपये मिलते हैं। पुरस्कार की धनराशि से ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराए जा सकते हैं। सेमरियावां ब्लाॅक की 113 ग्राम पंचायतों में से अब तक 17 ग्राम पंचायतों ने ही आवेदन किया है।
विज्ञापन

बेहतर काम करने के लिए ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना चलाई है। इस योजना में पहला पुरस्कार 35 लाख, दूसरा पुरस्कार 30 लाख, तृतीय को 20 लाख रुपये, चतुर्थ को 15 लाख रुपये तथा पंचम स्थान पाने वाली पंचायत को 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि विकास कार्यों के लिए दी जाती है। यह राशि पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को और बेहतर बनाने में खर्च की जाती है।
विज्ञापन

पुरस्कार के लिए आवेदन करने को ग्राम पंचायतों से लगातार कहा गया। पंचायतों को जागरूक करने को लगातार प्रयास किए गए। अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम पंचायतों को योजना की जानकारी देते हुए समय से आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद आवेदन 17 पंचायत ने किया। दो जुलाई से आवेदन शुरू किए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक निर्धारित थीम पर ग्राम पंचायतों को आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद जिला स्तरीय कमेटी सत्यापन करती है। जिले से जिन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए भेजा जाता है, उनका सत्यापन मंडल व राज्य स्तरीय टीम करती है, इसके बाद ही पुरस्कार मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावेदारी पर पंचायतों का होता है मूल्यांकन
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतें आवेदन करती हैं। ग्राम पंचायतें जो दावेदारी करती हैं इसी आधार पर पंचायतों का मूल्यांकन किया जाता है। शासन की ओर से पंचायतों का मूल्यांकन नौ प्रमुख विषयों पर किया जाता है। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पंचायत भवन की स्थिति, पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली, पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed