{"_id":"6005b6bf8ebc3e2e7d6384e6","slug":"17-corona-positive-found-khalilabad-news-gkp381420566","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 44 की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 44 की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 44 की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को आई रिपोर्ट में जिले में 17 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही 1427 लोग निगेटिव पाए गए हैं। अब तक 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि सोमवार को जिले में 17 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से खलीलाबाद ब्लॉक में दो, हैंसर क्षेत्र में पांच, बघौली क्षेत्र में एक, मेंहदावल क्षेत्र में दो, नाथनगर क्षेत्र में पांच और अन्य जिले के दो व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही 1427 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3351 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3245 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 10 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। 62 एक्टिव केस है। 1279 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
अब तक 1.83 लाख लोगों की हुई कोरोना जांच
संतकबीरनगर। कोरोना की जांच अप्रैल माह से लगातार चल रही है। अब तक 1,83,280 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है। इसमें से 3351 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना एक हजार लोगों की कोरोना जांच कर रही है। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि अप्रैल माह में एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया था। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार कोरोना की जांच कर रही है और लोगों का सैंपल ले रही है। अब तक कुल 1,83,280 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा चुका है। जिसमें 3351 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें 2285 पुरूष और 1066 महिला शामिल हैं। इन संक्रमितों में 44 की मौत भी हो चुकी है। जबकि 3245 लोग स्वस्थ्य हो चुके है। उन्होंने बताया कि टीम लगातार लोगों की कोरोना जांच कर रही है। प्रतिदिन लगभग एक हजार लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया जाता है और लखनऊ और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा जाता है।