फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   विधायक जी गए थे वोटरों की थाह लेने, जनता ने पूछ लिया सवाल

विधायक जी गए थे वोटरों की थाह लेने, जनता ने पूछ लिया सवाल

Thu, 25 Apr 2019 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
विधायक जी गए थे वोटरों की थाह लेने, जनता ने पूछ लिया सवाल
विधायक जी गए थे वोटरों की थाह लेने, जनता ने पूछ लिया सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
धर्मसिंहवा। चुनावी माहौल में जनता का मूड भांपने पहुंचे मेंहदावल विधायक को बृहस्पतिवार को जनता के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। विधायक ने सभी मुद्दों पर चुनाव बाद प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मेंहदावल से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल धर्मसिंहवा बाजार में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। लगे हाथ वे चुनावी माहौल का जायजा लेने जनता के बीच मुख्य चौराहे पर आ गए। यहां लक्ष्मी गौड़ ने उनसे शौचालयों के लिए मात्र एक ही किस्त मिलने की शिकायत की तो विधायक ने ऐसे लोगों की सूची मांगी। इस दौरान लोगों ने धर्मसिंहवा बाजार में स्थित प्राचीन बौद्घ स्तूप के विकास और पुरातत्व विभाग से उसकी खुदाई आदि के मुद्दे पर सवाल पूछा। विधायक ने लोगों से चार माह का समय मांगा। इसके अलाव धर्मसिंहवा को नगर पंचायत बनाने, पॉलीटेक्निक, कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज आदि की स्थापना पर भी सवाल पूछे। इस दौरान कैलाशनाथ वर्मा, महेश वर्मा, अल्लाभेज, रामनाथ, रामसुभग चौरसिया, ओमप्रकाश मोदनवाल, अजीत सिह, वीरेन्द्र कनौजिया, भूमिकेश्वर पांडेय, विनोद पांडेय, राममिलन दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed