{"_id":"5ca23e1bbdec2213e43a5700","slug":"161554136603-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से ट्रक में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से ट्रक में लगी आग, मची अफरातफरी
Mon, 01 Apr 2019 10:17 PM IST
राकेश पांडेय
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
हाइवे स्थित धर्मकांटा के निकट पार्किंग की घटना
- फोटो : अमर उजाला
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद के हाइवे स्थित बने पार्किंग में रविवार की देर रात खड़ी ट्रक में शार्ट सर्किट से लगी आग में ट्रक का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई।
चौकी इंचार्ज राममिलन यादव ने बताया कि बीती देर रात हाइवे स्थित धर्मकांटा के निकट पार्किंग में खड़ी एक ट्रक में अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने से ट्रक धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई और किसी तरह आग को बुझाया गया। जब तक आग बुझती तब तक ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह जल गया। ट्रक स्वामी नरेंद्र कुमार शर्मा पुत्र राम उग्रह शर्मा निवासी ग्राम पकड़डीहा थाना बखिरा ट्रक के बाहर सो रहे थे। जबकि चालक गाड़ी में फैन चलाकर सो रहा था। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई।