फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जिले को मिली 53 करोड़ की सौगात

जिले को मिली 53 करोड़ की सौगात

Sun, 30 Dec 2018 11:08 PM IST
Santkabirnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 30 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिले को मिली 53 करोड़ की सौगात
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सांसद शरद त्रिपाठी ने रविवार को करीब 53 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसमें 30 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ तो छह सड़कों का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित सांसद के जन सेवा केंद्र पर हुए कार्यक्रम में सीडीओ हाकिम सिंह की मौजूदगी में सांसद ने फीता काटकर परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान नपा चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, व्यापारी नेता बनार्जी लाल अग्रहरी, प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष दिगपाल पाल, सत्यप्रकाश राय उर्फ पिंटू राय, प्रवीण कुमार यादव, भीम राय, अभिषेक जायसवाल, राम मिलन यादव, अश्वनी चौरसिया, रामचंद्र चौरसिया,एसपी चौधरी,रविंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार सांथा विकास खंड के वनखोरिया में 33 करोड़ की लागत से जिले में बनी छह सड़कों का लोकार्पण व दो सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनपद के हर विधानसभा में जहां सांसद निधि से गांव के संपर्क मार्गों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की दिशा में कार्य किया, वहीं लंबी दूरी की सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्मित कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री योजना के तहत बन रही सड़कें क्षेत्र के विकास को जहां नया आयाम देंगी वहीं सांसद की पहल पर खलीलाबाद बलरामपुर बहराइच रेल मार्ग स्वीकृत होने से खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र ही नहीं इससे जुड़ने वाले करीब 10 जिलों के लोगों को लाभ होगा। इस दौरान राजेश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, उदय राज यादव, अनिल उपाध्याय, सांसद प्रतिनिध महेंद्र दूबे, बनार्जी लाल अग्रहरी, टीएन शुक्ला, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जय प्रकाश मिश्रा, आशीष सिंह, शक्ति मणि, अमृत पाठक, दीपक शुक्ला, दिगपाल पाल, श्याम सुंदर वर्मा, राजेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed