फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आरएसएस का पथ संचलन हुआ

आरएसएस का पथ संचलन हुआ

Sat, 20 Oct 2018 11:02 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस का पथ संचलन हुआ
राष्ट्र निर्माण में अग्रणी है संघ : डॉ. सच्चिदानंद
विज्ञापन

- मेंहदावल में संघ स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। राष्ट्र निर्माण में संघ की अग्रणी भूमिका हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राष्ट्र निर्माण का कार्य करता हैं आज पूरे देश में सकारात्मक माहौल बनाने का कार्य संघ ने ही किया हैं। संघ शक्ति से ही राष्ट्र को नई चेतना मिलती है और देश के युवा को राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्पित कर अखंड भारत के सपने को साकार किया जा रहा हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन कार्यक्रम में मेंहदावल के सोनौरा स्थित पार्वती कन्या इंटर कॉलेज परिसर में सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख डॉ. सच्चिदानंद मिश्र ने कही।

उन्होंने कहा कि कभी देश में आतंकवाद चरम पर रहा और राजनीतिक फायदे व स्वार्थ में संघ को कुछ लोगों ने भगवा आतंकवाद के रुप में पेश किया। संघ का स्वयं सेवक देश पर आने वाली हर आपदा के लिए स्वयं को तैयार करते हुए सिपाही की भूमिका में खड़ा रहा। हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए छुआछूत को समाप्त करने के लिए संघ लंबे समय तक आंदोलनरत रहा। संघ प्राचीन सभ्यता को बचाने की दिशा में कार्य करते हुए योग, दंडयुद्व, नियुद्ध जैसी प्राचीन कौशल को जीवंत किए हुए हैं। कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश व दंड के साथ स्वंय सेवक उद्वघोष के साथ नगर के उत्तर पट्टी, नायकटोला, पश्चिमटोला, चौकबाजार, अंजहिया बाजार होते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर सीएचसी तिराहे पर पहुंचे जहां पथ संचलन कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान जिला संघ चालक निर्मल यादव, सह जिला कार्यवाह नित्यानंद, जिला प्रचारक अमरनाथ, रमाकांत शुक्ल, अजीत सिंह, अभय शंकर गोस्वामी, डॉ. योगेंद्र भारती, डॉ. राघवेंद्र, पंडित सर्वेश तिवारी, खुनखुन पांडेय, भूपेंद्र तिवारी, अरुण सिंह, रमाशंकर त्रिपाठी, परमात्मा सिंह, डॉ मुराली प्रजापति, हेमंत मिश्रा, सुनील अग्रहरी, विशाल सिंह, बालगोविंद सिंह, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed