{"_id":"5a2c1c304f1c1b0d698c0fd1","slug":"161512840240-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में 9677 वाद हुए निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में 9677 वाद हुए निस्तारित
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
अदालत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित लोक अदालत के आयोजन के क्रम में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज उमेश चंद शर्मा ने किया। लोक अदालत में कुल 13289 मामले लगाए गए थे, जिसमे से 9677 वाद निस्तारण किया गया। अर्थ दंड के रूप में 1.47 लाख वसूल किए गए।
जिला जज के न्यायालय में 25 मामले आए जिसमे से 14 निस्तारित हुए। जिससे 28.10 लाख रुपये प्रतिकर पारित किया गया। एफटीसी प्रथम प्रफुल्ल कमल के न्यायालय में 99 मामले आए और 62 निस्तारित हुए। जिसमे 1.20 लाख रुपये प्रतिकर पारित किया गया। सीजेएम के न्यायालय में 1274 मामले आए 1044 निस्तारित हुए। जिससे 85 हजार रुपये अर्थदंड के रूप में आए। सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय कुमार गोंड के न्यायालय 294 मामले आए और 101 निस्तारित हुए। 22 लाख 53 हजार उत्तराधिकार के रूप में पारित किया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन रणविजय सिंह के न्यायालय में 129 मामले आए, जिसमे से 71 निस्तारित हुए और 6250 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विनोद कुमार बर्नवाल 52 मामले आए और 34 निस्तारित हुए।
लोक अदालत में बैंको को काफी मुनाफा हुआ। बैंको को दो करोड़ 83 लाख मिला। इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र कुमार यादव, सत्य प्रकाश आर्य, राकेश सिंह, लाल जी यादव, रविश श्रीवास्तव, जय प्रकाश यादव, बृजेश सिंह, बृजेश यादव, प्रभात रंजन, विशाल श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।