{"_id":"65d10647386f4b388f0215f4","slug":"16-lakhs-spent-on-rejuvenation-enrollment-of-only-13-students-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109929-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कायाकल्प पर 16 लाख खर्च, नामांकन मात्र 13 छात्रों का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कायाकल्प पर 16 लाख खर्च, नामांकन मात्र 13 छात्रों का
Sun, 18 Feb 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
- जूनियर हाईस्कूल बरगदवा का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। सांथा विकास क्षेत्र के बरगदवा जूनियर हाईस्कूल में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम बेमतलब साबित हो रहा है। इस विद्यालय में 13 विद्यार्थियों का नामांकन है और यहां मात्र तीन छात्राएं पढ़ाई करती हुई मिली। जिसमें से दो बच्चे हेड मास्टर के घर के ही थे। इस विद्यालय का कायाकल्प भी सोलह लाख खर्च करके किया जा रहा है छात्र कम और खर्चा इतना चर्चा का विषय बना हुआ है।
सांथा विकास क्षेत्र एवं नगर पंचायत धर्मसिंहवा के जूनियर हाईस्कूल बरगदवा एकल विद्यालय के रूप में संचालित हो रहा है। यहां पर बतौर हेडमास्टर रफी अहमद तैनात है। यहां पर मात्र तीन बच्चे पढ़ाई करते हुए मिले। जिसमें दो बच्चिया हेड मास्टर के घर की थी। हेड मास्टर रफी अहमद ने बताया कि विद्यालय में कुल तेरह बच्चों का नामांकन हुआ है और आज तीन हीं बच्चे आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि बरगदवा में दो मदरसे संचालित होते हैं और अल्पसंख्यक बाहुल्य आबादी होने के कारण सभी बच्चे मदरसे में पढ़ने के लिए चले जाते हैं। इस वजह से यहां नामांकन व उपस्थित कम हो पाता है। बताते चलें कि इस विद्यालय का कायाकल्प व सुंदरीकरण का कार्य भी नगर पंचायत से किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि विद्यालय के कायाकल्प में सोलह लाख का खर्च होना है। तीन छात्रों पर खर्च हो रहा इतना धन सरकारी व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहे हैं।
जूनियर हाई स्कूल बरगदवा एकल विद्यालय है छात्रों की कम उपस्थिति के बारे में जानकारी ली की जाएगी। रही बात मदरसे के मान्यता है या नहीं उसकी भी जांच कर अल्पसंख्यक विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
- गीतांजलि, खंड शिक्षा अधिकारी सांथा