{"_id":"62054a7a94074167fd11ff40","slug":"16-candidates-filed-nomination-forms-khalilabad-news-gkp426532318","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे दिन 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे दिन 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
विज्ञापन
धनघटा विधानसभा से सुभासपा के प्रत्याशी अलगू प्रसाद चौहान नामांकन पत्र दाखिल करते हुए।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठे दिन 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
पांच लोगों ने लिया नामांकन पत्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे
नामांकन का आज अंतिम दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। छठे दिन बृहस्पतिवार को 11 उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही पांच लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कलेक्ट्रेट गेट पर सघन जांच के बाद ही प्रत्याशियों व प्रस्तावकों को प्रवेश दिया गया।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन के छठे दिन बृहस्पतिवार को 313-विधानसभा खलीलाबाद से मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश कुमार व निर्दल प्रत्याशी के रूप में प्रेम प्रकाश त्रिपाठी और मुन्नीलाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी तरह 312-विधानसभा मेंहदावल से बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी उदयराज, निषाद पार्टी से अनिल त्रिपाठी, सर्वजन आवाज पार्टी से बृजेश कुमार व रामकृष्ण ने निर्दल के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि 314 विधानसभा धनघटा सुरक्षित से समाजवादी पार्टी एवं सुभासपा के संयुक्त प्रत्याशी अलगू प्रसाद चौहान, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संतोष बेलदार, शोषित समाज दल के प्रत्याशी लौटन प्रसाद व भजुराम ने निर्दल के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि
नामांकन के छठे दिन 312-मेंहदावल विधानसभा से निषाद पार्टी के अनिल त्रिपाठी ने नामांकन पत्र लिया। जिन्होंने आज ही नामांकन पत्र दाखिल भी कर दिया। 313-खलीलाबाद विधानसभा से जावेद अहमद खान समाजवादी पार्टी व राकेश दूबे निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चे लिया। जबकि 314-धनघटा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से गिरजेश आम आदमी पार्टी व महेंद्र कुमार निर्दल ने नामांकन पत्र लिया है। नामांकन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। भीड़ को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी, जहां पर्याप्त पुलिस मौजूद रही। इस बीच एडीएम मनोज कुुमार सिंह व एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट का भ्रमण कर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया।