{"_id":"689b808c4b3a902bec0e8b7d","slug":"16-advocates-selected-for-mediation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-136917-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मध्यस्थता के लिए 16 अधिवक्ताओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मध्यस्थता के लिए 16 अधिवक्ताओं का चयन
Tue, 12 Aug 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उच्च न्यायालय मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्र के लिए मध्यस्थता एक जुलाई से 30 सितंबर तक मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। लंबित प्रकरण के अधिक से अधिक समाधान के लिए मध्यस्थता के लिए 16 अधिवक्ताओं का चयन किया गया है।
जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव देवेंद्र नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में उक्त अभियान में वैवाहिक विवाद मामले, दुर्घटना, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली मामले, बंटवारा, बेदखली, भूमि अधिग्रहण आदि मामले न्यायालय से अनुरोध कर मध्यस्थता एवं सुलह समझौता के माध्यम से समाप्त कराया जा सकता है। उक्त मध्यस्थता की कार्यवाही तहसील, जनपद स्तर पर लंबित मामलों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सप्ताह के सातों दिन आयोजित की जा रही है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र में अधिवक्ता मध्यस्थ पद पर आनंद कुमार राय, सरफराज नवाज आलम, मुनीर अहमद, अभय कुमार श्रीवास्तव, परशुराम यादव, अनिल कुमार दुबे, शिव प्रकाश शुक्ला, भानु प्रकाश यादव, इन्द्र देव यादव, ओंकार नाथ चौरसिया, योगेन्द्र प्रसाद यादव, मोहम्मद मुकर्रम, त्र्यंबक प्रसाद त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, नसरीन खातून, राम मिलन चौधरी कुल सोलह अधिवक्ताओं का चयन हुआ है। संवाद