फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   गॉधी आश्रम कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा

गॉधी आश्रम कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा

Fri, 07 Jun 2019 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
गॉधी आश्रम कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा
गांधी आश्रम कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा
विज्ञापन

बकाया वेतन और फंड देने की कर रहे हैं मांग
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। गांधी आश्रम कर्मचारी यूनियन और भाकियू के बैनर तले बकाया वेतन व बकाया फंड सहित मांगों के लिए गांधी आश्रम गेट पर कर्मिचारियों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।
कर्मचारी यूनियन के महामंत्री शिवशंकर यादव ने बताया कि धरने का दूसरा दिन है, लेकिन धरने पर बैठे कर्मचारियों की सुधि कोई लेने वाला नहीं है। जब तक उनकी मांगों पर जिला प्रशासन के अधिकारी और गांधी आश्रम प्रबंध समिति विचार कर कोई निर्णय नहीं लेता है। तब तक यह धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। इस दौरान धरने पर शिवशंकर यादव, इंद्रेश कुमार, कृष्णचंद्र दूबे, गामा सिंह, रामाशीष यादव, वीरेंद्र कुमार दूबे, जगई राम, राम अधारे, रामबृक्ष यादव, दयाशंकर विश्वकर्मा, भोला गुप्ता, रामरूप चौधरी, मुन्नर प्रसाद आदि कर्मचारी व भाकियू के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंत्री का विवाद पहुंचा सहायक रजिस्ट्रार गोरखपुर के पास
मगहर। क्षेत्रीय गांधी आश्रम में विवाद का कारण मंत्री पद होना बताया जा रहा है। इसी संदर्भ में पूर्व मंत्री रामाशीष शर्मा ने वर्तमान मंत्री वीरेंद्र प्रसाद पांडेय को प्रबंध समिति द्वारा मंत्री चुने जाने को सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी तथा चिटफंड गोरखपुर में वाद दाखिल कर विवाद के निस्तारण हेतु गुहार लगाई है। जिसका संज्ञान लेते हुए सहायक रजिट्रार ने मंत्री पद का दावा करने वाले दोनों लोगों को 25 जून तक सभी साक्ष्य अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर नवनियुक्त मंत्री वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि इस तरह का उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed