{"_id":"5cf6a051bdec220742622a80","slug":"15596667658-khalilabad-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलावती देवी ने पौली ब्लॉक प्रमुख के तौर पर ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलावती देवी ने पौली ब्लॉक प्रमुख के तौर पर ली शपथ
Tue, 04 Jun 2019 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
नए प्रमुख ने सभी के सहयोग से विकास कार्यों में तेजी लाने की बात कही
- फोटो : अमर उजाला
रोसया बाजार। विकास खंड पौली के परिसर में मंगलवार को पौली ब्लॉक की नई प्रमुख के तौर पर कमलावती देवी पत्नी रामचंदर ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम खलीलाबाद एसपी सिंह ने ब्लॉक प्रमुख को शपथ दिलाई। नई प्रमुख ने सभी के सहयोग से क्षेत्र के विकास की बात कही।
पौली ब्लॉक में 53 बीडीसी सदस्य हैं। ब्लॉक प्रमुख का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। वर्ष 2016 में हुए प्रमुख पद के चुनाव में यहां दो उम्मीदवार शोभा देवी पत्नी राममिलन यादव (घोरहट) और कमलावती देवी पत्नी रामचंदर यादव (छपरा मगर्वी) के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। पांच फरवरी को नामांकन और सात फरवरी मतदान के बाद मतगणना हुई थी। मतगणना अधिकारी ने शोभा देवी पत्नी राममिलन को 28 मत व कमलावती पत्नी रामचंदर को 25 मत मिलने की जानकारी देते हुए शोभा देवी को विजेता घोषित किया था। मतगणना अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट कमलावती देवी पत्नी रामचंदर ने अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में अपील दाखिल की थी। लगभग तीन वर्ष तक चली सुनवाई के बाद न्यायाधीश राकेश पांडेय ने बीते 29 मई को फैसला सुनाया था। कोर्ट ने शोभादेवी पत्नी राममिलन यादव के निर्वाचन को शून्य घोषित करते हुए उनकी जगह कमलावती पत्नी रामचंदर को दो मतों से विजेता घोषित किया था। न्यायालय ने मतगणना में गड़बड़ी की बात कहते हुए दोषियों पर कार्रवाई के लिए राज्य निर्वाचन आयोग केे पत्र भेजने का भी निर्देश दिया था।
कोर्ट के फैसले के बाद मंगलवार को नए ब्लॉक प्रमुख कमलावती देवी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। एसडीएम खलीलाबाद एसपी सिंह ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कमलावती देवी ने कहा कि उन्हें बड़े संघर्ष के बाद न्याय मिला है। न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। अब वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरा प्रयास करेंगी। इस कार्य में बिना किसी भेदभाव के सभी बीडीसी सदस्यों व ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर बीडीओ दीपक कुमार सिंह, केडी यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नाथनगर राकेश चतुर्वेदी, एडीओ पंचायत दिनेश राय, चंद्रप्रकाश तिवारी, लल्लन यादव, कमलेश उर्फ टिल्लू बाबा, डॉक्टर राममिलन यादव, शेषनाथ नायक, सुरेंद्र, डब्लू सिंह, चंदू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।