{"_id":"65a39173814d752be30d36a5","slug":"154-got-job-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-8233-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेले में 154 बेरोजगारों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेले में 154 बेरोजगारों को मिला रोजगार
Sun, 14 Jan 2024 01:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
हैंसर ब्लॉक परिसर में लगा रोजगार मेला
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हैंसर ब्लॉक परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 154 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी ग्रीन कॉल टेक्रोलॉजी, एलआईसी इंडिया, बाइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड, इंटास बायोटेक हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, सफायर हेल्थ सोल्युशन, केस कोर्ष, उषा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल्स, वर्धमान लिमिटेड, सृष्टि सेवा संस्थान, लावा मोबाइल्स व एस सेवेन प्राइवेट लिमिटेड सहित कुल 11 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 379 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कुल 154 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायन दूबे ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला प्रबंधक धीरेंद्र विक्रम सिंह, प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर, रोज़गार मेला प्रभारी राजेश कुमार, केंद्र प्रबंधक भीम कुमार गुप्ता, मोहम्मद सलमान आदि मौजूद रहे।