{"_id":"5c290289bdec2257253635e4","slug":"151546191497-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 हजार शौचालयों की फोटो खराब, दुबारा होगी जियो टैगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 हजार शौचालयों की फोटो खराब, दुबारा होगी जियो टैगिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को ओडीएफ घोषित होने में फोटा बनी बांधा
- जियो टैगिंग की हालत खराब होने से जिला नहीं बन पा रहा ओडीएफ
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालयों की जियो टैगिंग (फोटो अपलोड) में जिले की हालत खस्ता है। स्थिति यह है कि जिले में लगभग 34 हजार ऐसे शौचालयों की अपलोड फोटो में तकनीकी खामियां होने के कारण रिजेक्ट हो गई हैं। इन रिजेक्ट फोटो के कारण जिला ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) घोषित नहीं हो पा रहा है। सीडीओ ने डीपीआरओ को इन खराब क्वालिटी की फोटो को दुबारा अपलोड कराने का निर्देश दिया है।
जिले के 794 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण का कार्य हो रहा है। वर्ष 2012 के बेसलाइन सर्वे के अनुसार जिले के दो लाख 34 हजार घरों में शौचालय निर्माण कराया जाना था। 30 नवंबर को जिले को ओडीएफ घोषित किया जाना था। उस अवधि तक 233160 शौचालयों की एमआईएस फीडिंग करा दी गई थी। एमआईएस फीडिंग निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना के आधार पर होता है। इसके बाद बने शौचालय की फोटो वेबसाइट पर अपलोड करनी होती है। पंचायतीराज विभाग ने एमआईएस डॉटा के सापेक्ष अब तक 183907 शौचालयों की जियो टैगिंग (निर्मित शौचालय की फोटो) कर दी। इस मामले में 82.59 प्रतिशत कार्य पूर्ण मान लिया गया, लेकिन वेबसाइट पर अपलोड इस फोटो को गुणवत्ता के आधार पर ही स्वीकृत किया गया। इसके बाद अपलोड 183907 फोटो में से अब तक 149619 फोटो को ही स्वीकार किया गया है। शेष 34288 फोटो अस्वीकार की श्रेणी में आ गया।
000000
अधूरे शौचालयों का डाल दिया था फोटो
डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी के अनुसार सभी ब्लॉकों से बड़े पैमाने पर अधूरे शौचालयों की फोटो अपलोड कर देने से यह दिक्कत आई, जबकि वेबसाइट पर वही फोटो अपलोड होना है जो शौचालय पूर्ण रूप से तैयार हो गए हैं। अस्वीकृत हुए फोटो में हैंसर बाजार में 3288, पौली में 2499, सेमरियांवा में 6281, नाथनगर में 4070, खलीलाबाद में 5332, मेंहदावल में 3680, सांथा में 2828 और बेलहर कला में 6307 शौचालय शामिल हैं।
विज्ञापन
00000
दुबारा अपलोड होगा फोटो
सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि जिला ओडीएफ तभी घोषित होगा जब एमआईएस डॉटा के अनुसार शत प्रतिशत जियो टैगिंग भी अप्रूव्ड हो जाए। 34288 फोटो खराब गुणवत्ता के चलते रिजेक्ट हुए हैं। इसमें सुधार के लिए सभी को निर्देशित किया गया है। तेजी से कार्य कराया जा रहा है। जल्दी ही सभी निर्मित शौचालयों की बढ़िया फोटो वेबसाइट पर अपलोड करा दी जाएगी।