{"_id":"5bf8462fbdec2241bb51cd23","slug":"151542997551-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइया मानदेय के लिए मिला धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइया मानदेय के लिए मिला धन
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
रसोइयों के मानदेय को जारी हुआ एक करोड़ 27 लाख
तीन माह का दिया जाएगा मानदेय, खातों में रकम भेजे जाने की प्रकिया शुरू
स्कूलों में कार्यरत 3879 रसोइयों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयो में कार्यरत रसोइयों को अब मानदेय के लाले नहीं पड़ेंगे। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने रसोइयों के मानदेय के मद में एक करोड़ 27 लाख रुपये जारी कर दिया है। इस धन से 3879 रसोइयों को तीन माह का मानदेय दिया जाएगा। मानदेय का रकम विद्यालयों के खाते में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में सभी विद्यालयों में मानदेय की रकम पहुुंच जाएगा।
जनपद में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 3879 रसोइया तैनात हैं। ये विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भोजन बनाती हैं। कई माह से इनको मानदेय नहीं मिला है। रसोइया मानदेय के लिए कई बार मांग भी कर चुकी हैं। इसके अलावा रसोइयों का संगठन आंदोलन भी कर चुका है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने रसोइयों के मानदेय के मद में एक करोड़ 27 लाख 88 हजार रुपये का बजट जारी किया है। इस बजट से जनपद में कार्यरत 3879 रसोइयों को तीन माह का मानदेय दिया जाएगा। मानदेय दिए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जल्द ही विद्यालयों के खातों में रसोइयों के मानदेय का रकम पहुंच जाएगा। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रसोइयों को मानदेय भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक सप्ताह में विद्यालय के खाते में रसोइयों का मानदेय का रकम पहुुंच जाएगा। जिन विद्यालयों में धनराशि न पहुंचे तो वहां के प्रधानाध्यापक तत्काल एमडीएम सेल से संपर्क करें।
,