फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सभासद लामबंद

सभासद लामबंद

Thu, 22 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
सभासद लामबंद
चेयरमैन के खिलाफ मुखर हुए सभासद
विज्ञापन

विधायक की मौजूदगी में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
सभासदों का आरोप, पार्टी के कार्यक्रम के नाम पर हो रही वसूली
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा के खिलाफ बुधवार को सभासदों ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे की मौजूदगी में नगर पालिका परिसर में बैठक कर चेयरमैन व अधिकारियों-कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों के नाम पर वसूली की बात कही। विधायक ने सभासदों से लिखित शिकायत देने की बात कहते हुए मामले के जांच का आश्वासन दिया।
बुधवार की दोपहर में विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे सभासदों के बुलाने पर पालिका कार्यालय पहुंचे। बैठक में सभासदों की शिकायतें सुनीं। एक-एक कर कई सभासदों ने शिकायत सुनाई। सभासदों ने आरोप लगाया कि कुछ गिने-चुने वार्डों को छोड़ अन्य मोहल्लों में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं, जहां काम हो रहे हैं वहां 45 प्रतिशत तक कमीशन की मांग की जा रही है। इसमें पालिका के जिम्मेदार शामिल हैं। यही कारण है कि पालिका में ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं हैं। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यक्रमों व अन्य आयोजनों के नाम पर वसूली की जा रही है। मांग की कि उनकी बात पार्टी नेतृत्व के साथ ही शासन तक पहुंचाया जाए। विधायक ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभासदों की भावनाओं से पार्टी नेतृत्व के साथ ही शासन को अवगत कराया जाएगा। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरे नाम पर भी यदि कोई मांग की गई है तो उसकी भी जांच होगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायतों के चलते ही वे नगर पालिका बोर्ड की बैठकों में नहीं आते हैं। इस दौरान समीउल्लाह, धर्मेंद्र कुमार, विपिन जायसवाल, टीएन गुप्ता, ऋषि यादव, इंद्रजीत यादव, प्रभुनाथ, शैलेश कुमार, इसराइल, उर्मिला देवी, अवनीश कुमार, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरोप निराधार : चेयरमैन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। कुछ लोग गलतफहमी में वहां गए थे, लेकिन अधिकांश सभासद उनके साथ हैं। उपलब्ध बजट के आधार पर ईमानदारी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed