फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   249 teachers will posted soon

जिले को जल्द मिल जाएंगे 249 शिक्षक

Sat, 01 Sep 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Sep 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
249 teachers will posted soon
पहले दिन 170 ने कराई काउंसिलिंग,रविवार और सोमवार को भी चलेगी प्रक्रिया। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर तैनाती के लिए शनिवार को अभ्यर्थियों ने डायट कार्यालय पर काउंसिलिंग कराई। इस दौरान देर शाम तक लगभग 170 अभ्यर्थी अपनी काउंसिलिंग करा चुके थे। काउंसिलिंग रविवार और सोमवार को भी होगी। काउंसिलिंग के बाद जिले को 249 शिक्षक मिल जाएंगे। इससे विद्यालयों पर शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


बीएसए सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 68500 पदों के लिए शासन ने विज्ञप्ति निकाली थी। लिखित परीक्षा में 41556 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। संतकबीरनगर जनपद को 301 सीटें आवंटित थीं। इसके सापेक्ष 249 अभ्यर्थियों का चयन इस जिले के लिए हुआ है। उन्हीं अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। काउंसिलिंग के लिए छह काउंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन


प्रत्येक काउंटर पर बीईओ की ड्यूटी लगी थी। देर शाम तक चली काउंसिलिंग में लगभग 170 अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाण पत्रों की जांच कराई है। बारीकी से प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। संदेह होने पर अभ्यर्थियों से पूछताछ की गई है। इसके साथ ही शपथ पत्र भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिलिंग अभी रविवार और सोमवार को भी होगी। काउंसिलिंग के बाद जल्द ही इन अभ्यर्थियों को विद्यालयों पर तैनात कर दिया जाएगा। इस दौरान बीईओ डॉ नरेंद्र सिंह, अशोक कुमार राय, प्रमोद तिवारी, देव उपाध्याय, डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद, एबीआरसी विनोद यादव, हेमंत चौधरी, राजेश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed