फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शिक्षकों ने बनाई धरना की रणनीति

शिक्षकों ने बनाई धरना की रणनीति

Fri, 01 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने बनाई धरना की रणनीति
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मंडलीय मंत्री व जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद में हुई। बैठक में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आर-पार के संघर्ष की रणनीति, शिक्षकों के पदोन्नति, पेंशन, जीपीएफ, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान के लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संजय द्विवेदी ने कहा कि स्थानांतरण व एरियर भुगतान को लेकर सात सितंबर को शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद में आयोजित विशाल धरने में जनपद से काफी संख्या में शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग को लेकर संघर्ष किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि बोर्ड परीक्षा पारिश्रमिक व बकाया, सामूहिक जीवन बीमा के भुगतान की धनराशि के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विलंब से वेतन भुगतान व एनपीएस अंशदान की कटौती का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग वित्तविहिन शिक्षकों को गुमराह कर रहे हैं, जबकि धारा (क) समाप्त किए बिना मानदेय या वेतन का रास्ता प्रशस्त नहीं होगा। बैठक में शिक्षकों के लंबित समस्याओं के निस्तारण व सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान मोहिबुल्लाह खान, रविंद्र चौरसिया, विजय यादव, कुलदीप चतुर्वेदी, दिवाकर उपाध्याय, मिथिलेश यादव, धर्मदेव, राकेश कुमार, राम नारायण पांडेय, सालिक राम, इंद्रसेन, मिथिलेश यादव, जय शंकर पाठक, राम प्रीत यादव, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed