{"_id":"672131ec3c10dd3f6a049e36","slug":"150-quintals-of-gunpowder-will-spew-smokebreathing-will-become-difficult-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123031-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 150 क्विंटल बारूद उगलेगा धुआं...सांस लेना हो जाएगा दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 150 क्विंटल बारूद उगलेगा धुआं...सांस लेना हो जाएगा दूभर
Wed, 30 Oct 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रदूषण पर अंकुश की लाख कवायदों के बीच एक चिंता वाली खबर है। दीपावली पर जिले भर में लगभग 150 क्विंटल बारूद से पटाखे तैयार हो चुके हैं।
जाहिर है पटाखे का शोर और धुआं शहर में वायु प्रदूषण के हालात को और बदतर करेगा। ऐसे में शहरवासियों को सजग रहने की जरूरत है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ जाएगी।
शहर में वायु प्रदूषण को लेकर हालात खराब हैं। एक्यूआई का स्तर 265 पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को सजग रहने की जरूरत है। पटाखा फोड़े तो वह भी कम धुआं वाला हो। इधर प्रशासन ने रात 10 बजे के बाद पटाखा न फोड़ने की बात कही है। साथ ही तेज आवाज में पटाखा पर रोक लगाई है। जिले में खलीलाबाद और मेंहदावल में कुल 71 लाइसेंस जारी हुए है। जिससे करीब डेढ सौ क्विटंल बारूद से बने पटाखा फोड़े जाने की उम्मीद है।
शहर के जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में पटाखा की दुकानें लग गई हैं, जिसे लेकर प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने तैयारी कर रखी है।
हर पटाखा दुकानदार को बालू और पानी की व्यवस्था करनी होगी। एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि पटाखा दुकानदारों को नियमों का पालन करने का निर्देश दिए गए हैं। ो