फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   छह वर्ष में पूरी होगी परियोजना

छह वर्ष में पूरी होगी परियोजना

Sat, 02 Mar 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
छह वर्ष में पूरी होगी परियोजना
छह वर्ष में पूरी होगी खलीलाबाद-बहराइच रेल परियोजना
विज्ञापन

फोटो सहित
निर्माण के साथ ही होगा विद्युतीकरण, पहले दिन से दौड़ेगा इलेक्ट्रिक इंजन
32 बड़े और 86 छोटे पुल के साथ 132 अंडर पास भी बनेंगे
केवल 11 जगहों पर समपार फाटक लगेंगे और वहां गेटमैन तैनात होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बहराइच रेल परियोजना वर्ष 2025 में पूरी होगी। करीब 240 किलोमीटर लंबी इस रेललाइन का विद्युतीकरण भी साथ-साथ होगा। इस पर 11 समपार फाटक होंगे जहां गेटमैन तैनात किए जाएंगे लेकिन एक भी मानव रहित क्रासिंग नहीं होगी। इस रूट पर 132 अंडरपास बनाए जाएंगे।
खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग को अक्तूबर 2018 में रेल मंत्रालय के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मंजूरी दी। इस रेल खंड में खलीलाबाद, झारखंडी, बलरामपुर एवं बहराइच स्टेशनों को जंक्शन बनाया जाएगा। साथ ही बघौली बाजार, मेंहदावल, खेसरहा, बांसी, भगोभर, डुमरियागंज, बंजरहा, उतरौली, श्रृदतगंज, खगैजोत, श्रावस्ती, इकौना, गोरपुरवा, लक्ष्मनपुर, भिनगा, बरडेहरा व अजातपुर में कुल 16 क्रॉसिंग स्टेशन तथा बखिरा, पसई, रमवापुर दूबे, टिकरिया, धनखापुर, पिरमनहा, चिरकुटहा, कपौसेरपुर, महेशभरी, हसुआडोल, राम नगर, विसुनपुर, हरिहरपुर रानी, एवं धुसवा में कुल 12 हाल्ट स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इस नई रेल लाइन पर 11 रक्षित समपार, नौ ओवरब्रिज, 132 सीमित ऊंचाई के सबवे (अंडरपास) का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत राप्ती नदी पर दो समेत कुल 32 बड़े व 86 छोटे पुलों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

रेल परियोजना की खास बात यह है कि रेल लाइन बिछाने के साथ ही विद्युतीकरण का काम भी होगा। वर्ष 2024-25 में जब यह परियोजना पूर्ण होगी तो इलेक्ट्रिक ट्रेन चलेगी। इस रेल मार्ग पर एक भी मानव रहित क्रॉसिंग नहीं होगी। इस नई रेल लाइन के निर्माण से सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व संतकबीरनगर के विकास को गति मिलेगी। इस रेल लाइन परियोजना से महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बलरामपुर व श्रावस्ती से गुजरेगी। बलरामपुर से 25 किलोमीटर दूर स्थित देवीपाटन मंदिर व श्रावस्ती में बौद्ध एवं जैन मतावलंबियों का महत्वपूर्ण स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed