फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बैठक कर मांग दोहराई

बैठक कर मांग दोहराई

Mon, 03 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बैठक कर मांग दोहराई
अंडरपास बनने तक चुप नहीं रहेंगे व्यापारी
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अंडरपास संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को व्यापारियों ने मुखलिसपुर चौराहा के पास बैठक की। इसमें रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास निर्माण की मांग की गई। इस दौरान सर्वजन पार्टी के कर्नल राजेंद्र यादव ने समर्थन जताया और कहा कि ओवरब्रिज बनने से शहर दो भागों में बट गया है, जिससे व्यापारियों व अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारी नेता विवेक वर्मा ने कहा कि जब तक अंडरपास बनाए जाने की घोषणा नहीं हो जाती है, तब तक व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि मुखलिसपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद मार्ग को पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे एक तरफ से दूसरे तरफ आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस क्षेत्र के व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है। इस दौरान राजेश मिश्र, महेश कुमार जायसवाल, दनिश खान, राम शंकर जायसवाल, प्रदीप चटर्जी, बिन्नू गुप्ता, पारसनाथ जायसवाल,पंकज कसेरा, निखिल वर्मा, कुंदन वर्मा, पप्पू जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed