{"_id":"5bcf646abdec22695706fc97","slug":"141540318314-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पुनरीक्षण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पुनरीक्षण अभियान
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य पूरा करें बीएलओ
कमिश्नर से आठ बूथों का किया निरीक्षण
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। निर्वाचन आयोग से नियुक्त रोल प्रेक्षक एवं बस्ती मंडल के कमिश्नर अनिल कुमार सागर ने जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि 31 अक्तूबर तक सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य पूरा करें। अभियान के दौरान प्राप्त सभी फार्म का अभिलेख रखा जाए। फार्म गायब होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिला मतदाता बढ़ाकर जेंडर रेशियो को सुधार किया जाए। सबसे कम महिला मतदाता वाले बूथ पर विशेष कैंप आयोजित करें। आयोग की ओर महिला एवं दिव्यांग पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत मतदाता बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के दौरान प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों को प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि 25 वर्ष के ऊपर के व्यक्ति का फार्म-छह प्राप्त होने पर विधिवत जांच की जाए तथा यह पता किया जाए कि अब तक उसका मतदाता पहचान पत्र क्यों नहीं बन पाया था। उन्होंने जेंडर रेशियो, इपिक रेशियो, इपिक कार्ड वितरण, आवेदन पत्रों का रिजेक्शन आदि की समीक्षा की।
इससे पूर्व आयुक्त ने दो विधानसभा क्षेत्र के तीन मतदान केंद्र के आठ बूथों का निरीक्षण किया। इसमें जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, प्राथमिक विद्यालय पटखौली प्रथम व द्वितीय, हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के सभी चार बूथों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मेंहदावल विधानसभा के बूथ 504 व 505 पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघौली का निरीक्षण किया। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान जिले में कुल 17400 मतदाता बढ़ाने के लिए फार्म-छह प्राप्त हुए हैं। इनमें से 15912 की ऑनलाइन फीडिंग कर दी गई है। 18 से 19 वर्ष आयु के 2780 फार्म-छह प्राप्त हुए, जिन्हें 25 जनवरी मतदाता दिवस के दिन कार्ड प्रदान किया जाएगा। बैठक में एडीएम रणविजय सिंह, एसडीएम सदर एसपी सिंह, बाबूराम, जसधीर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।