{"_id":"5bccbfdbbdec22693032fab5","slug":"141540145115-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा निकली
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
शतचंडी महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा
हैंसर। भिऊघाट धनघटा में आयेाजित नौ दिवसीय शतंचडी महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में शामिल लोग सरयू नदी के बिड़हर घाट पर पहुंचकर कलश में जल भरे। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्घालु मौजूद रहे।
मंगलवार की सुबह भारी संख्या में महिला, पुरुष यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां से कन्याएं सिर पर कलश रखकर उसमें जल भरने के लिए रवाना हुईं। कलश यात्रा धनघटा चौक, लहुंरेगांव, उमरिया बाजार, खालेपुरवा होकर बिड़हर घाट पर पहुंची। इसके बाद पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। वहां से लोग यज्ञ स्थल पर आकर यज्ञ मंडप में कलश को स्थापित किया। यज्ञ के आयोजक बाबा मंगलदास ने बताया कि नौ दिनों तक यज्ञ चलेगी।