{"_id":"5a27d8e54f1c1b7a548c1491","slug":"141512560869-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याचार न सहन करें, लें पुलिस की मदद: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याचार न सहन करें, लें पुलिस की मदद: एसपी
Updated Wed, 06 Dec 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में एसपी हेमराज मीणा बुधवार को एचआर इंटर कॉलेज की छात्राओं से रूबरू हुए। एसपी ने शासन की ओर से नारी सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम की जानकारी दी और मुसीबत के दौरान पुलिस से निडर होकर मदद लेने का सुझाव दिया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को छेड़खानी, छींटाकशी सहित अन्य किसी भी तरह का उत्पीड़न सहन नहीं करना चाहिए। उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को तत्काल पुलिस की मदद लेनी चाहिए। मदद के लिए सरकार की तरफ से कई उपाय किए गए हैं। डायल 100 एवं 1090 महिला हेल्पलाइन सहित अन्य व्यवस्था नारी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि पहले स्कूल की छात्राएं अपनी मां से बहुत सी बातें सांझा करती थीं, लेकिन अब समय बदल गया है। महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए परिवार के सदस्यों के साथ ही पुलिस प्रशासन से मदद ले सकती हैं। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। सीओ सदर रमेश कुमार, प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान नारी सुरक्षा पर तैयार फिल्म भी प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्राओं को दिखाई गई। इस अवसर पर इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह, टीएसआई राजेंद्र यादव, बलराम पांडेय आदि उपस्थित रहे।