फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   14 playgrounds were to be developed, but only one was completed.

Sant Kabir Nagar News: विकसित किए जाने थे खेल के 14 मैदान, तैयार हुआ महज एक

Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
14 playgrounds were to be developed, but only one was completed.
मेंहदावल के करर्मनी में बना खेल मैदान-संवाद
मेंहदावल। विकास खंड मेंहदावल में खेल मैदानों के निर्माण कार्यों की धीमी गति से प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। विकास खंड में 14 खेल मैदान निर्मित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन मात्र एक खेल मैदान तैयार किया जा सका है। निर्माण कार्यों में हो रही देरी से खेल प्रतिभाओं को सही मंच नहीं मिल पा रहा है। मेंहदावल में 14 ग्राम पंचायत में खेल मैदान निर्मित करने की योजना थी। बनना था। बढ़या, ढोढ, दुर्गजोत, फरदहा, जमुरिया खुर्द, करमैनी समेत कुल चौदह ग्राम पंचायत में खेल मैदान निर्मित किया जाना था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत करमैनी में खेल मैदान पूरा हो चुका है लेकिन 13 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने की योजना अधर में लटकी है। यह हालत तब है जबकि खेल मैदान निर्मित करने की योजना शासन की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रवि प्रकाश, वेद पांडेय व अन्य का कहना है कि खेल मैदान का निर्माण कार्य जल्द पूरा होना चाहिए। ताकि खिलाड़ियों को व्यायाम और अभ्यास करने के लिए एक जगह मिल जाए। एडीओ पंचायत अभिनव रवि वत्स का कहना है कि खेल मैदान निर्मित करने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। कुछ ग्राम पंचायत में खेल मैदान का कार्य पूरा हो चुका है। जहां नहीं है वहां पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed