फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   14 of the Speaker, 86 claimants of the member withdrew nomination papers

Sant Kabir Nagar News: अध्यक्ष के 14, सदस्य के 86 दावेदारों ने नामांकनपत्र वापस लिए

Thu, 27 Apr 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
14 of the Speaker, 86 claimants of the member withdrew nomination papers
संतकबीरनगर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन में नामांकनपत्र वापसी के दिन अध्यक्ष पद के 14 व सदस्य के 86 प्रत्याशियों ने अपने नामांकनपत्र वापस ले लिए। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 92 और सदस्य के 867 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद के 13 और सदस्य के 185 प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन

एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन वापसी के दिन बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद के एक जबकि सदस्य के 22 उम्मीदवारों ने नामांकनपत्र वापस लिए। नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद के दो व सदस्य के नौ, नगर पंचायत मगहर में सदस्य के दो, नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद के चार व सदस्य के 20 ने पर्चे वापस लिए।
विज्ञापन

नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद के एक व सदस्य के 10, नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद के चार व सदस्य के पांच, नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष पद के दो व सदस्य के 17, नगर पंचायत हरिहरपुर में सदस्य के एक दावेदार ने नामांकनपत्र वापस लिया है। इस प्रकार जिले में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के कुल 14 एवं सदस्य के कुल 86 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन वापसी के बाद नगर पालिका खलीलाबाद में अध्यक्ष पद के लिए 13 व सदस्य के लिए कुल 185 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसी प्रकार नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद के लिए 18 व सदस्य के 141, नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद के 10 व सदस्य के 85, नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद के लिए 12 व सदस्य के लिए 153, नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद के लिए 12 व सदस्य के लिए 87, नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद के लिए 12 व सदस्य के लिए 94 प्रत्याशी मैदान में हैं।

नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष पद के लिए 12 व सदस्य पद के लिए 92, नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष पद के लिए तीन व सदस्य पद के लिए 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस तरह नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 92 व सदस्य पद के लिए 867 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। जिले में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए कोई भी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ है।

अध्यक्ष पद के लिए इन लोगों ने वापस लिए पर्चे
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद- उर्मिला यादव निर्दलीय
नगर पंचायत बखिरा- जलधारी सिंह व आनंद शंकर पाठक निर्दलीय
नगर पंचायत हैंसर बाजार- पूनम देवी, पूनम निर्दलीय
नगर पंचायत मेंहदावल- तारा, तसरीन बानो, नीलम व मनीषा निर्दलीय
नगर पंचायत धर्मसिंहवा- प्रेमशीला, नेवाती, दिलीप कुमार, विपिन कुमार निर्दलीय
नगर पंचायत बेलहरकला- राजेंद्र कुमार निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed