फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हरकत में आया प्रशासन, होर्डिंग, बैनर हटाने की कार्रवाई शुरू

हरकत में आया प्रशासन, होर्डिंग, बैनर हटाने की कार्रवाई शुरू

Sun, 10 Mar 2019 11:29 PM IST
Santkabir Nagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 10 Mar 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
हरकत में आया प्रशासन, होर्डिंग, बैनर हटाने की कार्रवाई शुरू
मेंहदावल चौराहे पर बैनर हटवाते तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही रविवार शाम को आचार संहिता लागू हो गई। इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक जिम्मेदारों ने चौक-चौराहों पर लगागए गए होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटावाने की कवायद शुरू कर दी। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में लगे केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों वाले होर्डिंग्स भी हटाए गए।
विज्ञापन

खलीलाबाद में सीओ रमेश कुमार, तहसीलदार शशांक शेखर राय, नायब तहसीलदार दीपक गुप्ता, एसएसआई मोतीचंद्र आदि ने विभिन्न टीमों में बंटकर कलेक्ट्रेट के आसपास और शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए बैनर पोस्टर हटाने में जुटे रहे। इस दौरान पालिका कर्मियों ने भी बैनर-पोस्टर हटाने में सहयोग किया।
विज्ञापन


हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, तहसीलदार व एसओ धनघटा ने सार्वजनिक स्थलों पर लगे बैनर और पोस्टर को उतरवाने में जुट गए। देर शाम तक क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजार बैनर पोस्टर विहीन नजर आने लगे। लोकसभा चुनाव के कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने जैसे ही प्रेस वार्ता करना शुरू की वैसे ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। धनघटा, हैंसर, उमरिया बाजार, चकिया बाजार, पौली, दुलहापार, शनिचरा बाजार, टाड़ा, डिहवा, बभनौली, बसवारीगांव, लोहरैया, बंडा बाजार आदि जगहों पर लगे बैनर और पोस्टर उतरवाना शुुरू कर दिया। देर शाम होते होते सभी जगहों से बैनर व पोस्टर गायब हो गए। तहसीलदार वंदना पांडेय व इंसपेक्टर रणधीर मिश्र ने बताया कि आचार संहिता का पालन कड़ाई के साथ करना शुरू कर दिया गया है। आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में महुली पुलिस ने चौराहों से बैनर- होर्डिंग हटवाए गए। इंसपेक्टर शैलेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस कर्मी महुली, हरिहरपुर, नाथनगर, कालीजगदीशपुर, मुखलिसपुर समेत अन्य स्थानों पर पहुंचे और राजनीतिक दलों की होर्डिंग हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed