फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   केक काटा, गिफ्ट दिया और बोले हैप्पी न्यू ईयर

केक काटा, गिफ्ट दिया और बोले हैप्पी न्यू ईयर

Mon, 31 Dec 2018 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
केक काटा, गिफ्ट दिया और बोले हैप्पी न्यू ईयर
केक काटा, गिफ्ट दिया और बोले हैप्पी न्यू ईयर
विज्ञापन

- गिफ्ट की दुकानों पर नजर आए युवा, देर शाम शुरू हुई मौज मस्ती
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नववर्ष के स्वागत को बेकरार युवा पीढ़ी ने सोमवार की देर शाम से ही गिफ्ट व शुभकामना संदेश देकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। ठंड होने के बाद भी लोग देर रात तक जगे रहे। रात में 12 बजते ही लोगों ने केक काटा और पटाखे फोड़कर नए वर्ष का स्वागत किया। इससे पहले वर्ष 2018 को विदाई दी। अपने प्रियजनों को नए साल पर गिफ्ट देने के लिए नौजवान दुकानों पर खरीददारी करते नजर आए।

खलीलाबाद मुख्यालय के गोला बाजार, तहसील गेट, बैंक चौराहा, मोती चौराहा, समय जी स्थान चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा, बाईपास बस स्टेशन सहित अन्य जगहों पर गिफ्ट व फूल की दुकानें लगी थीं। ग्रीटिंग कार्ड बेच रहे राम जायसवाल का कहना है कि समय की मांग के अनुसार कार्ड लाए है। मोबाइल का चलन जबसे हुआ कार्ड की बिक्री कम हो गई, लेकिन फिर भी कार्ड लेने वाले युवा आ रहे हैं। दुकान पर पांच रुपये से लेकर 400 रुपये तक के कार्ड उपलब्ध हैं। शाम को युवाओं की टोली नए वर्ष के स्वागत के लिए होटलों व रेस्त्रों की तरफ बढ़ चली थी। लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई देकर नए साल का स्वागत कर रहे थे। रात के 12 बजते ही कई जगह पटाखे फोड़े गए और एक दूसरे को बधाई देनी शुरू कर दी तो कोई पटाखा फोड़ने में व्यस्त हो गया। इसके अलावा लोगों ने केक काटकर नववर्ष के आगमन पर खुशी जताई। मनीष मिश्र, संजय जायसवाल, अरमान खान, अमजद खान, अब्दुल रहमान खान, सलीम जावेद, राजू प्रसाद, अंकित मिश्र, चैतू, शमीम आदि का कहना था कि एक जनवरी को मगहर सहित अन्य स्थानों पर जाकर नववर्ष के आगमन पर मौज मस्ती करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed