फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

Wed, 05 Dec 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो
प्रदेश सरकार पर लगाया आम जनमानस को गुमराह करने का आरोप
चार सूत्री मांगो का ज्ञापन डीएम को दिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने बुुधवार को समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान चार सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार में आम जनमानस को गुमराह करने का आरोप लगाया।

सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों, नौजवानों और अल्पसंख्यकों आदि मुद्दों पर केंद्र तथा प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल है। सरकार केवल झूठे वादे कर आम जनमानस को गुमराह कर रही है। जिले में किसी भी सरकारी क्रय केंद्र पर धान की खरीद शुुरू होने की तारीख से आज तक किसानों का धान नहीं खरीदा गया। किसान बिचौलियों को औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। खाद-बीज भी नहीं मिल रहा है। जिन किसानों की सूखे की वजह से धान की फसले बरबाद हुई है उन्हें मुआवजा दिया जाए। किसानों का गन्ना पांच-पांच दिन तक नहीं तौला जा रहा है। सपा नेजा जयराम पांडेय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लिखकर परेशान किया जा रहा है। पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सीएचसी सेमरियावां पर एंटी रैबिज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर धान की खरीद शीघ्र शुरू नहीं हुुआ तो जल्द ही आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान लोरिक यादव, प्रदीप सिंह, सुबोध यादव, रमेश चंद यादव, अनुज तिवारी, रामनाथ चौरसिया, शकुतंला देवी, सलाहुद्दीन, नसीम अंसारी, इशहाक अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed