{"_id":"5bcdffecbdec2269436b8e00","slug":"131540227052-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम की महत्वपूर्ण कड़ी हैं आशा कार्यकर्ता : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम की महत्वपूर्ण कड़ी हैं आशा कार्यकर्ता : डीएम
Santkabir Nagar
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में मौजूद आशा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न ब्लॉकों में बेहतर कार्य करने वाली आशा व आशा संगिनी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नीना देवी रहीं। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना की महत्वपूर्ण कड़ी है। इस योजना के तहत जिले में संचालित जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन, टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं में आशा कार्यकर्ता का सराहनीय योगदान रहता है। बिना आशा कार्यकर्ता के सहयोग के स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन बहुत कठिन है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नीना देवी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के बदौलत स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य आशा कार्यकर्ता कर रही हैं। सरकार आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर गंभीर है। सीएमओ डॉ. अभय चंद्र श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया और आशाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर बनाने में सहयोग पर शुभकामनाएं दी। अपर सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला ने कहा कि आशा जीवन की आशा है। सरकार ने भी आशा कार्यकर्ताओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए उनके मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कार्यक्रम में डीसीपीएम संजीव सिंह, डॉ.आलोक सिन्हा, वेद प्रकाश यादव, किरन प्रजापति, मनीष मिश्र, राज कुमार, सरोज यादव, बिंदु देवी, मीरा चौधरी, अभय त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी, सत्यम सिंह, रंजना, स्नेहलता आदि मौजूद रहीं।
इन आशा व संगिनी को किया गया पुरस्कृत
बेहतर कार्य के लिए आशा संगिनी सरोज यादव, रेनू देवी व मीरा देवी को क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं में हैंसर बाजार से पूजा, शैल कुमारी, शारदा, बेलहरकला से मंजू देवी, सुधा, इलायची, मेंहदावल से रूकसाना, नीतू सिंह, गीता, पौली से संजू प्रभा, संगीता देवी, सुनीता देवी, नाथनगर से कमलावती, पुष्पा देवी, कमलावती, सेमरियावां से उषा शर्मा, मीरा चौधरी, सीमा चौधरी, खलीलाबाद से मीरा देेवी, बासमती, कैलाशी देवी, सांथा से पुष्पा देवी, लालती, प्रेमलता, बघौली से माया देवी, मंजू, स्नेहलता को क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया।