{"_id":"5b5370784f1c1b4b748b6480","slug":"131532194936-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बैठक हुई
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल की जयंती पर भाजपाई कल लगाएंगे दौड़
सुबह साढे़ सात बजे से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में होगा कार्यक्रम
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को बांटी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भाजपा की बैठक पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर जिलाध्यक्ष सेतवान राय की अध्यक्षता में हुई। इामें 31 अक्तूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को सम्मान देने का काम किया है। सरदार सरोवर बांध के पास सरदार बल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण 31 अक्टूबर को पीएम करेंगे। इसी उपलक्ष्य में पार्टी ने सभी विधान सभा क्षेत्रों में रन फार यूनिटी का आयोजन किया है। खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र में सुबह साढे़ सात बजे बैंक चौराहे से दौड़ शुरू होकर आजाद चौक तिराहे तक जाएगी। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में रोडवेज तिराहे से सुबह साढे़ सात बजे से शुरू होकर नरसिंह गढ़ी मंदिर तक जाएगी। धनघटा विधानसभा में धनघटा चौराहे से दौड़ शुरू होकर मिर्ची बाजार तक जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विधायक, जिले के पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा में निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहें। इस दौरान अनिरूद्घ निषाद, जगदंबा श्रीवास्तव, गणेश पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, धंनजय पांडेय, अभिषेक जायसवाल मौजूद रहे।