{"_id":"5a6a1adc4f1c1b93268b65eb","slug":"131516903132-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकालकर पदमावत फिल्म का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकालकर पदमावत फिल्म का किया विरोध
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
फिल्म के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पदमावत फिल्म के विरोध में गुरुवार को युवाओं ने एचआर पीजी कॉलेज गेट से बाइक जुलूस निकाला। गोला बाजार में जुलूस को रोकने की पुलिस ने कोशिश की, लेकिन पुलिस असफल रही। जुलूस मुखलिसपुर रोड पर स्थित सिनेमा हाल पर पहुंचा, जहां युवाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस युवाओं को हिरासत में लेकर बज्र वाहन से पुलिस लाइन चली गई। पुलिस की गाड़ी के पीछे-पीछे बाइक से काफी संख्या में युवा वहां भी पहुंच गए। जहां बाद में पुलिस ने युवाओं को समझा बुझा कर छोड़ दिया।
छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, रविशंकर राय, आदित्य सिंह,अंकुर पांडेय, सर्वेंद्र पांडेय समेत काफी संख्या में युवा एचआरपीजी कॉलेज गेट पर पूर्वाहन 11 बजे एकत्र हुए। वहां से युवा बाइक से जुलूस निकाल कर शहर की ओर बढ़े। मोती तिराहा होते हुए बैंक चौराहे से जैसे ही आगे गोला बाजार पहुंचे, वैसे ही कोतवाली पुलिस जुलूस को रोकने का प्रयास की ,लेकिन जुलूस आगे निकल गया और मधुकुंज सिनेमा हाल पर पहुंचा। जहां फिल्म पदमावत के विरोध में प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कि फिल्म के रिलीज से सामाजिक समरसता को खतरा पैदा हो सकता है। आरोप लगाया कि फिल्म में भारतीय संस्कृति से खिलवाड़ किया गया है। ऐसे में फिल्म को सिनेमा हाल में नहीं चलने देंगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सीओ और कोतवाल, गौसपुर चौकी प्रभारी मुन्नीलाल, तितौवा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव समेत काफी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को तितर- बितर करने के लिए 12 युवाओं को हिरासत में लिया और उन्हें लेकर पुलिस लाइन चली गई। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवा गिरफ्तारी देने से इंकार कर दिया, इसलिए उन्हें समझा कर छोड़ दिया गया। सिनेमा हाल पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इधर मधुकुंज सिनेमा हाल के मालिक विनोद यादव उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि वह गोरखपुर के एजेंट के जरिए पिक्चर मंगाते हैं। पदमावत फिल्म के विरोध की वजह से एजेंट ने अभी फिल्म चलाने से मना कर दिया है। दो दिन तक पदमावत फिल्म को नहीं चलाया जाएगा। आगे जैसी स्थिति होगी,वैसा किया जाएगा। अभी पुरानी फिल्म जो पहले से चल रही हैं,वहीं दिखाई जा रही हैं।