{"_id":"5a2c1c2b4f1c1b60678c0470","slug":"131512840235-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाई समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सगे भाई समेत तीन पर केस दर्ज
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गिरधपुर के प्रधान के घर के चढ़ कर गांव के कुछ लोगों ने गाली गलौज देते हुए मारा पीटा। ऐसा आरोप लगाते हुए शनिवार को प्रधान के पति ने गांव के ही दो सगे भाईयों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया। मनीराम पुत्र रामनरेश का आरोप है कि उसकी पत्नी उर्मिला ग्राम प्रधान है। सात दिसंबर को वह अपनी प्रधान पत्नी उर्मिला और बेटे अनिल कुमार ,बेटी वंदना के साथ दरवाजे पर बैठ कर आपस में बातचीत कर रहा था। उसी दौरान गांव के राजा व रामेश्वर पुत्रगण राम रेखा तथा रामरेखा की पत्नी गालियां देते हुए पहुंच गई। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते ,तब तक विपक्षी आक्रोशित होकर लात घूसों से मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुट गए और उसके बाद लोग गाली गलौज देते हुए भाग गए। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि राजा व उनके भाई रामेश्वर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।