फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   129 corona positive found

कोरोना ने तोड़े रिकार्ड : जिले में 129 लोग मिले संक्रमित

Sat, 29 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
129 corona positive found
शहर के एक जगह कोविड की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
कोरोना ने तोड़े रिकार्ड : जिले में 129 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन

- जिले में शनिवार को मिले सबसे ज्यादा मरीज
- सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को आई रिपोर्ट में अब तक सबसे ज्यादा 129 लोग संक्रमित मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिलने पर स्वास्थ्य महकमा परेशान है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज शनिवार को आई रिपोर्ट में पाए गए हैं। 129 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें सांथा ब्लॉक से पांच, खलीलाबाद से 50, हैंसर से नौ, मेंहदावल से 10, सेमरियावां से 11, बघौली से आठ, नाथनगर से 15, बेलहर से 14 और अन्य जिले के सात लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें सीएचसी हैंसर पर तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इन लोगों की स्वास्थ्य टीम निगरानी कर रही है और समय-समय पर दवा लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को 59 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक जिले में दो साल में 8,735 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 8,443 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमे 98 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में 194 एक्टिव केस है। 685 लोगो की रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि लोग बिना मास्क के बाहर न निकले और भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाए। सामाजिक दूरी का पालन करें। जिससे कोरोना की चपेट में आने से बच सके। अगर किसी को दिक्कत आती है तो तत्काल कोविड-19 की जांच कराए। जिससे समय से उनका इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed