फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई

नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई

Thu, 25 Oct 2018 12:23 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई
स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छे अंकों के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई
स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को बनाना है प्रथम : श्यामसुंदर
वार्डों के बीच स्वच्छता को लेकर होगी प्रतिस्पर्धा
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के बोर्ड की बैठक बुधवार को पालिका सभागार में चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 में अच्छे अंक पाने के लिए रणनीति बनाई गई। सभी ने एकजुट होकर शहर को प्रथम स्थान दिलाने का संकल्प लिया।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि 2019 के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होने वाला है। इस बार शहर को प्रथम स्थान दिलाना है। इसके लिए पालिका के सफाई कर्मचारी, सभासद व अन्य कर्मचारियों का योगदान जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड के बीच स्वच्छता के लिए प्रतिस्पर्धा कराया जाएगा। अभियान में आम लोगों को भी जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर घरों से निकलने वाला कूड़ा एकत्र कराया जाएगा। साथ ही यह व्यवस्था भी की जाएगी कि गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग कर उसका निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

ईओ बीना सिंह ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में खलीलाबाद शहर को अच्छा अंक मिले, यह सुनिश्चित कराना है। इसके लिए जरूरी है कि सफाई कर्मचारियों के साथ ही सभी लोग मिलकर कार्य करें। स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए और आम लोगों को इससे जोड़ा जाए। स्वयं सेवी संस्थानों, व्यापारियों का भी इसमें सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों को अपलोड किया जाए। बैठक में सुनील प्रजापति, सुनील कुमार, अरूणेंद्र सिंह, असलम, राजेेश वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, रूद्रनाथ मिश्रा, विपिन जायसवाल, शैलेश कुमार, राम शंकर, कलवलजीत कौर, विनोद जायसवाल, उमेश कुमार, राधेश्याम, गोरख प्रसाद , तौव्वाब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed