फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   उप चुनाव हुआ

उप चुनाव हुआ

Sun, 26 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
उप चुनाव हुआ
पांच प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो ग्राम पंचायतों में हुआ उप चुनाव
मेंहदावल के दुर्गजोत और पौली के अजांव में हुआ मतदान
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के दो ग्राम पंचायतों में प्रधान के रिक्त पदों पर शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। मतदान के बाद पांच प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया। मतगणना 28 अगस्त को होगी।
मेंहदावल और नंदौर प्रतिनिधि के अनुसार, मेंहदावल ब्लॉक के दुर्गजोत ग्राम पंचायत की महिला प्रधान की तीन वर्ष पहले निधन हो गई थी, जिसके बाद प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। शनिवार को हुए उप चुनाव में कुल 2452 मतदाताओं में 1205 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। ग्राम प्रधान पद के लिए यहां रुकशाना पत्नी अकरम, आमिना खातून पत्नी नबी व आयशा पत्नी युसूफ दावेदार हैं। इस दौरान एसडीएम जसधीर सिंह यादव, सीओ आंनद कुमार पांडेय मतदान स्थल पर पहुंच कर मतदान का जायजा लिया। निर्वाचन अधिकारी दीनानाथ विश्वकर्मा ने बताया कि दुर्गजोत ग्राम पंचायत में हुए उपचुनाव में 2452 मतदाता थे। 1205 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल 59.1 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, पौली ब्लॉक की अजांव ग्राम पंचायत में रिक्त प्रधान के उप चुनाव में दो प्रत्याशी मैदान में है। जिनमे लक्ष्मी और गेंदा देवी के बीच सीधी टक्कर है। यहां पर कुल मतों की संख्या 828 रही। इसके सापेक्ष 649 मत पड़े। यहा पर 77.89 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed