{"_id":"5a0b28b94f1c1bca678bb69e","slug":"121510680761-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कर्मी निलंबित
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसओसी विक्रमादित्य वर्मा को उनके सरकारी आवास में घुसकर मारपीट करने वाली महिला कर्मी को बस्ती के बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संतकबीरनगर में तैनात पीड़ित एसओसी विक्रमादित्य वर्मा ने बताया कि दस नवंबर की शाम उनके कमरे में घुस कर कनिष्ठ लिपिक रुक्मिणी पांडेय ने अपने पति के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी थी। इसकी रिपोर्ट उन्होंने 11 नवंबर को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को रिपोर्ट दी थी। सहायक चकबंदी अधिकारी मुंडेरवा की आख्या के बाद बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी बस्ती ने मुंडेरवा में तैनात लिपिक रुक्मिणी पांडेय को निलंबित कर दिया। इस अवधि में वे हर्रैया से संबद्ध रहेंगी।