फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   12 stray animals caught in Mehndawal for the third day

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में तीसरे दिन भी पकड़े गए 12 छुट्टा पशु

Fri, 03 Jan 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 03 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
12 stray animals caught in Mehndawal for the third day
मेंहदावल में छु्ट्टा पशुओ को नगर पंचायत के कर्मचारियो ने पकड़ कर गोशाला में भेजा
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र में तीसरे दिन नगर पंचायत प्रशासन ने छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। जिसमें कुल 12 पशु पकड़े गए। इन पशुओं को गो आश्रय केंद्र बढ़या ठाठर संरक्षित करने के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार छुट्टा पशुओं की समस्या सामने आ रही थी। लोगों की समस्या को उजागर करते हुए अमर उजाला ने 28 दिसंबर के अंक में किसान छुट्टा पशुओं से परेशान कागजों तक सिमटा अभियान के तहत खबर प्रकाशित किया था। सोमवार को नगर पंचायत प्रशासन खबर को संज्ञान में लेकर सक्रिय हुआ और पहले दिन छह पशु पड़कर गो आश्रय केंद्र भेजे गए। तभी से यह अभियान लगातार चल रहा है।
विज्ञापन

तीसरे दिन शुक्रवार को अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के अंजाहिया बाजार पश्चिम टोला तथा उत्तर पट्टी एवं नायक टोला में 12 पशु पकड़े गए। कर्मचारियों ने गो आश्रय केंद्र बढ़या ठाठर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि छुटा पशुओं को पकड़ने का अभियान तीन दिन से चल रहा है जिसमें लगातार पशु पकड़े जा रहे हैं अब तक करीब 25 पशुओं को गो आश्रय केंद्र बढ़या ठाठर पहुंचाया गया है, आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed