{"_id":"68ee99779cd60aa80a0652c4","slug":"12-kg-of-spoiled-sweets-were-destroyed-and-samples-of-khoya-and-chhena-were-taken-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139853-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 12 किलो खराब मिठाई कराई नष्ट खोआ और छेना का लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 12 किलो खराब मिठाई कराई नष्ट खोआ और छेना का लिया नमूना
Wed, 15 Oct 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद में एक दुकान की जांच करती खाद्य टीम-स्रोत खाद्य टीम
संतकबीरनगर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को खलीलाबाद और मगहर में स्थित मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। मगहर में 12 किलो मिठाई दूषित मिलने पर उसे नष्ट कराया। इसके साथ ही खोआ का दो और छेना का एक नमूना लिया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। वहीं सफाई न मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस दी गई।
सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि दीपावली और भाई दूज पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य, पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थ पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही किए जाने के उद्देश्य से खलीलाबाद तहसील के मगहर स्थित विनायक स्वीट्स से एक नमूना खोआ का लिया गया। वहीं रामायण स्वीट्स से एक सैंपल छेना मिठाई का और लगभग 12 किलो दूषित मिठाई मौके पर नष्ट कराई गई। इससे दुर्गंध आ रही थी, जिसे दुकानदार खपाने की तैयारी में था।
इसके बाद खलीलाबाद के केसर स्वीट्स से एक नमूना खोआ का संग्रहित किया गया। वहीं एक अन्य स्वीट्स की जांच की गई, यहां साफ-सफाई का अभाव था। उसे सुधार की नोटिस दी गई। संग्रहित सैंपल को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट एप (ग्राहक संतुष्टि फीडबैक) स्टीकर चस्पा कराया गया ताकि आम जनमानस स्पॉट से ही अपना फीडबैक दे सकें। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल, सच्चिदानंद गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।ा