फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   भाजपा का प्रदर्शन

भाजपा का प्रदर्शन

Thu, 20 Dec 2018 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
भाजपा का प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

फोटो
राफेल सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान की निंदा की
राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राफेल सौदे पर राहुल गांधी के बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष सेतवान राय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार एवं अतार्किक प्रश्न खड़ा कर उसे दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान राफेल खरीद को पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप पाया है। इस निर्णय ने यह संदेश भी दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडे़ विषयों को सिर्फ संदेह के आधार पर न्यायालय के मंच का उपयोग नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष-2001 में लड़ाकू विमान खरीदने के विषय आया था तो कांग्रेसनीत यूपीए सरकार ने इस कार्यकाल में देश की सुरक्षा से जुड़े मामले को अधर में लटकाए रखा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद इस दिशा में सकारात्मक पहल हुई तथा पारदर्शी तरीके से इस प्रक्रिया को पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मामले को सिर्फ अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए उठाया है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इस दौरान पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, उपेंद्र नाथ तिवारी, गणेश पांडेय, दुर्गा पांडेय, आनंद त्रिपाठी, राजेश सिंह, जगदंगा लाल श्रीवास्तव, बनार्जी लाल अग्रहरी, शिवाजी शुक्ल, मनोज सिंह, धनंजय पांडेय, फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, पीयूूष सिंह, रणविजय, भूपेंद्र त्रिपाठी, हरिकेश चौरसिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed