{"_id":"5bccbfc1bdec22697a0f36d9","slug":"11540145089-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढा मुक्त अभियान से लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढा मुक्त अभियान से लोगों में नाराजगी
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क गड्ढा मुक्त अभियान में मिट्टी का इस्तेमाल
फोटो
मेंहदावल। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में कार्यदायी संस्था लापरवाही कर रही है। गड्ढों पर गिट्टी डस्ट की जगह मिट्टी डाली जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी है।
मेंहदावल के पेट्रोल पंप तिराहे से लेकर टड़वरिया चौराहे के सीसी रोड तक बारिश के कारण गड्ढों की भरमार हो चुकी है। क्षेत्र के राकेश कुमार, अमरेश, नागेंद्र, सर्वेश चंद्र आदि ने कहा कि बारिश व रात में इस मार्ग पर चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क के गड्ढों को भरने के लिए गिट्टी के डस्ट की जगह मिट्टी डाला जा रहा है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एके दूबे ने कहा कि मिट्टी का प्रयोग नियम विपरीत है। इसकी जांच करवाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।