{"_id":"5bafb9ab867a557f5e02d0e8","slug":"11538242987-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम हुआ
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्मी समाज के लिए मसीहा थे सरदार पटेल
सम्मेलन में भीड़ जुटाकर कराया ताकत का एहसास
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर। विकास खंड बेलहर कलां के मोहन धनसीरा पीजी कॉलेज जंगल बेलहर में रविवार को कुर्मी-सैंथवार-मल्ल जन चेतना सम्मेलन का आयोजन हुुुआ। इसमें कुर्मी-पटेल एवं सैंथवार बिरादरी के लोगों ने एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. रामनरेश चौधरी तथा संचालन अजय सिंह सैंथवार ने किया।
मुख्य अतिथि नरसिंह पटेल अज्ञानी ने कहा कि समाज के जो लोग तीन से चार नाम रखकर अपनों में बंटने का काम करते हैं, इससे हमारी एकता खंडित हो रही है। समाज में राजनैतिक चेतना और शिक्षा की कमी है। इससे समाज एकजुट नहीं हो पा रहा है। समाज में शिक्षा को प्रमुखता से लेना की जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने कुर्मी समाज के लोगों के लिए मसीहा बन कर काम किया। हमें उनके बताए पद चिह्नों पर चलने की जरूरत है। इससे हमारे समाज का भला होगा। कार्यक्रम में सहजनवां के पूर्व विधायक जीएम सिंह, राधेश्याम सिंह, गंगा सिंह सैंथवार, दशरथ चौधरी, रामरक्षा चौधरी, फूलचंद चौधरी, राकेश कुमार चौधरी, अनिल चौधरी, अरविंद चौधरी, श्याम सुंदर भारद्वाज आदि मौजूद रहे।