फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   विद्या ज्ञान परीक्षा में शामिल हुए 824 प्रतिभागी

विद्या ज्ञान परीक्षा में शामिल हुए 824 प्रतिभागी

Sun, 10 Dec 2017 05:21 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
विद्या ज्ञान परीक्षा में शामिल हुए 824 प्रतिभागी
संतकबीरनगर। नोएडा के विद्या ज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए रविवार को परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए 1346 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 824 परीक्षा में शामिल हुए और 522 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ने वाले टापर एक छात्र और एक छात्रा का चयन विद्या ज्ञान स्कूल नोएडा के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए किया गया था। इन छात्राें को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विद्या ज्ञान स्कूल में आगे की पढ़ाई के लिए प्रवेश मिलना है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 1346 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। रविवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर के बाहर काफी संख्या में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ लगी रही। बीएसए माया सिंह ने बताया कि परीक्षा में कुल 1346 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से 824 शामिल हुए जबकि 522 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य आशा यादव, बजरंगी लाल विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed