{"_id":"5a297f1d4f1c1bc8678c0240","slug":"11512668957-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में छात्रा का हुआ अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में छात्रा का हुआ अपहरण
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के एक गंाव की रहने वाली छात्रा को पुरानी रंजिश की वजह से गांव के ही कुछ लोग ने स्कूल जाने के दौरान रास्ते से अपहरण कर लिया। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। छात्रा के पिता का आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय में पढ़ती है। चार दिसंबर की सुबह बेटी गांव के अन्य बच्चों के साथ स्कूल गई, लेकिन शाम को घर वापस नहीं लौटी। तभी से उसकी तलाश की जा रही है लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति से उसका जमीन संबंधी विवाद काफी दिनों चला आ रहा है। शक है कि उन्ही लोगों ने रंजिश में बेटी का अपहरण कर लिया है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि राममूरत, छोटेलाल, चंद्रिका और कोमल के खिलाफ छात्रा के अपहरण का केस दर्ज कर मामले का जांच पड़ताल की जा रही है।