{"_id":"5a22e2bc4f1c1bd1408ba889","slug":"11512235708-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने थाने का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने थाने का निरीक्षण किया
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा (संतकबीरनगर)। शनिवार को एसपी हेमराज मीणा ने बखिरा थाने में पहुंचकर कार्यालय में रखे अभिलेखों व मालखाना का निरीक्षण किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मातहतों को निर्देश दिया। थाने में पहुंचे एसपी हेमराज मीणा को पुलिस कर्मियों ने गार्ड आफ आनर की सलामी दी। इसके बाद एसपी मीणा ने कार्यालय के अभिलेखों के रखरखाव को देखा। थाने के मालखाने में रखे असलहों के बेहतर रखरखाव का निर्देश दिया। एसपी ने रजिस्टर व माल खाना के रजिस्टर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया और कानून व्यवस्था में कोताही बरतने पर कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही निर्मित हुए बिल्डिंग को देखकर संतोष जताया। इस दौरान सीओ मेंहदावल हौसला प्रसाद, थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर, वीएन सिंह समेत अन्य उपनिरिक्षक व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।