फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मेंहदावल में दारा सिंह चौहान की जनसभा-

मेंहदावल में दारा सिंह चौहान की जनसभा-

Sun, 05 May 2019 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में दारा सिंह चौहान की जनसभा-
पीएम ने भ्रष्टाचार रोका तो विरोधियों की बढ़ गई बेचैनी
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद के समर्थन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने सभा संबोधित किया
मेंहदावल के जगत गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज में हुई जनसभा
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को मेंहदावल में हुई भाजपा की जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार रोका तो सारे विरोधी दलों के नेताओं की बेचैनी बढ़ गई। उन्हें सत्ता से हटवाने के लिए धुर विरोधी एक हो गए, लेकिन 23 मई को मतगणना के बाद गठबंधन में कट्टी हो जाएगी।
जगत गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दारा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगड़ा, पिछड़ा और गरीब वर्ग के लिए संगम के समान काम कर रहे हैं। विरोधियों के जातीय समीकरण पर मोदी का नाम ही भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में अबकी बार शपथ लेने के बाद विरोधी दलों द्वारा गरीबों से लूटे गए पैसे की रिकवरी होगी। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक देश पर शासन कर भ्रष्टाचार के बीज बोए हैं। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सलाना छह हजार रुपये का इंतजाम किया जिससे खाद-बीज के लिए ऋण न लेना पड़े। पांच साल तक नरेंद्र मोदी ने देश की उन्नति के लिए लगातार 18 घंटे काम किया। इस क्षेत्र में 12 मई को मतदान है, इसलिए शेष बचे दिनों में कार्यकर्ता गांव-गांव नरेंद्र मोदी बनकर पहुंचें और देश को मजबूत प्रधानमंत्री दिलाने के लिए वोट की अपील करें।
विज्ञापन

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि जिन लोगों ने अपने शासनकाल में गरीबों-दलितों का सर्वाधिक उत्पीड़न किया वे लोग ही घूम घूमकर दलित हितों की दुहाई दे रहे हैं। जनता सब जानती है और इस चुनाव में कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन को सही जवाब देगी। चुनावी सभा को भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीण निषाद, मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व चेयरमैन पवन तिवारी व रामनयन निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाषचंद्र पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनोज पांडेय, छेदी यादव समेत कई लोगों ने संबांधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed