{"_id":"5bcf5aeabdec2269827d44e1","slug":"111540315882-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए वित्त विहीन शिक्षकों ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए वित्त विहीन शिक्षकों ने धरना दिया
Santkabir Nagar
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट के शिक्षकों ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष समय देव पांडेय के नेतृत्व में डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट के शिक्षकों ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष समय देव पांडेय के नेतृत्व में डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान सीएम के नाम संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम और डीआईओएस को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में करीब 20 हजार से अधिक वित्त विहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में साढे़ तीन लाख से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारी अल्प पारिश्रमिक पर योगदान दे रहे हैं। साढे़ तीन लाख शिक्षकों को प्रदेश की सरकार से उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का निदान होगा। उन्होंने कहा कि वित्त विहीन शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जीविकोपार्जन के लिए मानदेय की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही मान्यता की असंगत धारा सात क को सुसंगत धारा सात चार में परिवर्तित कर प्रस्ताव किया जाए। वित्त विहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाई जाए। उन्होंने कहा कि वित्त विहीन शिक्षक अपनी योग्यता के आधार पर बच्चों का भविष्य गढ़ रहे हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। धरने में मलय कुमार पांडेय, अशोक चौधरी, ब्रह्मदेव सिंह, जाकिर हुसेन, अवधेश कुमार साहनी, कुलदीप श्रीवास्तव, संदीप चतुर्वेदी, अनिल सिंह, गंगा प्रसाद दुुबे, अब्दुल आजाद, सुभाष चंद विश्वकर्मा, गणेश प्रसाद चौरसिया, ओम प्रकाश मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।